रोहतक। तेज कॉलोनी से एक महिला बेटे को स्कूल लेने गई लेकिन वापस नहीं लौटी। पुरानी सब्जी मंडी थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई है। महिला के पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास एक बेटा व एक बेटी है। शुक्रवार को बेटे को लेने के लिए पत्नी दोपहर को स्कूल गई थी लेकिन अभी तक वापस नहीं आई। उसने स्कूल में पता किया तो पता चला कि स्कूल नहीं पहुंची। संवाद