-फोटो 90 : हवन में आहूति देते विधायक राजेश जून व मौजूद अन्य। स्रोत कार्यालय
- फोटो : Archive
बहादुरगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का 72वां जन्मदिन मंगलवार को विधायक राजेश जून के कार्यालय पर मनाया गया। विधायक जून ने हवन में कार्यकर्ताओं के साथ आहुति डाली और लड्डू बांटकर उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की। हवन वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा हुआ। विधायक ने कहा कि वर्तमान सरकार भी उनके पदचिह्नों पर चलते हुए विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। संवाद