01सीटीके45 हवन के दौरान के मौजूद अतिथि व विद्यार्थी। स्रोत : डीपीआरओ
रोहतक। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाखन माजरा में ब्लॉक स्तर पर प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुशील आर्य की ओर से हवन यज्ञ संपन्न करवा कर नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ करवाया गया। वार्षिक परीक्षा परिणाम में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को खंड शिक्षा अधिकारी लाखन माजरा रितु पंघाल व प्रधानाचार्य जितेंद्र मलिक द्वारा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में निर्मला राठी, सतबीर राठी, बलबीर, महाबीर आर्य, एसएमसी अध्यक्ष सतीश राठी व समस्त विद्यालय स्टाफ लाखन माजरा उपस्थित रहे। संवाद