रोहतक। जय मां गायत्री यज्ञशाला में भगवान परशुराम सेवा संघ की ओर से 1317वां हवन कराया गया। मुख्य यजमान अनिल, उनकी पत्नी दीपशिखा व संघ के प्रधान बीएस कौशिक रहे। वहीं जोगीराम भारद्वाज ने महीने में एक हवन यहां करने का आह्वान किया। प्रधान ने बताया कि पिछले 24 वर्षों से प्रत्येक रविवार को यज्ञ किया जाता है। हरिओम वशिष्ठ ने बताया कि हवन में गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र की आहुति दी गई। मौके पर आचार्य शिव नारायण, जय भगवान पाराशर, जेबी कौशिक, सत नारायण पाराशर, ताराचंद, जोगीराम भारद्वाज, धर्मपाल शर्मा, पूर्णचंद वर्मा, जगमोहन वशिष्ठ नवरंगपुर, अनूप सिंह, घनश्याम दास भारद्वाज, हेमराज गौतम, पंडित भगवानदास आदि मौजूद रहे। ब्यूरो