फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मुक्केबाजी प्रतियोगिता में हरियाणा का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। राजीव गांधी खेल परिसर में स्थित राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में आयोजित खेलो इंडिया आरईसी उत्तरी प्रोग्राम के दूसरे चरण के फाइनल मुकाबले में हरियाणा का दबदबा रहा। इसी के साथ ही शनिवार को जूनियर और सब जूनियर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता का पहला चरण 3 से 13 सितंबर तक आयोजित किया गया था। इसमें 938 मुक्केबाजोंं ने हिस्सा लिया। जूनियर और सब जूनियर के लिए आयोजित दूसरे चरण में 1510 खिलाड़ियों ने पंच का दम दिखाया। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों की रैंक एक से रैंक आठ तक के खिलाड़ियों को 15 हजार रुपये तक की स्कॉलरशिप राशि आरईसी की ओर से दी गई। भारतीय खेल प्राधिकरण के निदेशक सचिन ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन



भार वर्ग : स्वर्ण रजत कांस्य
44-46 : जसलीन कौर (हरियाणा) रिंकी (हरियाणा) मंजू (चंडीगढ़)

46-48 : दया बिष्ट (उत्तराखंड) नैंसी (दिल्ली) आस्था (हरियाणा)
48-50 : नासंदित्ता (तेलांगाना) कशिश मलिक (हरियाणा) कोमल लोहिया (उत्तराखंड)

50-52 : निशा (राजस्थान) हिमांनी (दिल्ली) हिमांशी दहिया (हरियाणा)
52-54 : तनीशा तोमर (उत्तर प्रदेश) माही बिच (उत्तराखंड) शिवांगी काचरू (पंजाब)
54-57 : तनीशा जांगड़ा (हरियाणा) सिद्धि जैन (हरियाणा) पूर्वा पॉल (बंगलूरू)
57-60 : शिखा (हरियाणा) वंशिका यादव (हरियाणा) तानवी महाजन (महाराष्ट्र)

60-63 : निकिता दांगी (हरियाणा) संजना (पंजाब) दीपिका (हरियाणा)
63-66 : निधि ढुल (हरियाणा) खुशी (हरियाणा) रोबिन कंबोज (हरियाणा)

66-70 : आकांशा (दिल्ली) लक्षू (हरियाणा)
70-75 : इशिका (दिल्ली) अंजलि: (हरियाणा)

75-80 : मेघा श्योकंद (हरियाणा) अंकिता (पंजाब) सुमनप्रीत (पंजाब)
80 से अधिक : प्राची टोकत (दिल्ली) हुनर बनेटा (हरियाणा) खुशी(हरियाणा)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें