फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: रोहतक में BJP के सभी प्रकोष्ठ व विभाग प्रमुखों की प्रदेशस्तरीय बैठक आज, विधानसभा चुनाव  को लेकर मंथन

Wed, 10 Jul 2024 01:53 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

दोपहर बाद जिला प्रमुख व कार्यकारिणी की बैठक होगी। सुबह प्रदेश संगठन महामंत्री फनींद्रनाथ प्रकोष्ठ व विभाग प्रमुखों की बैठक लेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर bjp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को बीजेपी के सभी प्रकोष्ठ व विभाग प्रमुखों की प्रदेशस्तरीय बैठक होगी, इसकी अध्यक्षता प्रदेश संगठन महामंत्री फनींद्रनाथ शर्मा करेंगे। दोपहर बाद प्रदेश प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया जिले के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ व राज्यसभा सदस्य कृष्णलाल पंवार भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


बीजेपी प्रदेश मीडिया सह प्रमुख शमशेर सिंह खरक ने बताया कि सुबह 10 बजे पार्टी प्रदेश कार्यालय में अलग-अलग प्रकोष्ठ व विभाग प्रमुखों की बैठक होगी। इसमें विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन किया जाएगा। दोपहर करीब ढाई बजे जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह ढाका की अध्यक्षता में जिला विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक निजी बैंक्वेट हॉल में होगी।

खरक ने बताया कि जिला कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी, मोर्चे के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चे के प्रदेश कार्यकारिणी, प्रकोष्ठ व विभाग के प्रदेश के संयोजक सह-संयोजक, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी, प्रकोष्ठ व विभाग के जिले के संयोजक सह-संयोजक, मंडल अध्यक्ष व उनकी कार्यकारिणी पूर्व मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के मंडल अध्यक्ष, जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ता, विशेष आमंत्रित सदस्य, स्थायी आमंत्रित सदस्यों के अलावा जिला परिषद के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, पूर्व चेयरमैन, नगर पालिका चेयरमैन, वाइस चेयरमैन पूर्व चेयरमैन, नगर निगम पार्षद, चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, पूर्व चेयरमैन, ब्लाक समिति के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन पूर्व चेयरमैन, पूर्व वाइस चेयरमैन, मनोनीत पार्षद पूर्व मनोनीत पार्षद, सरपंच व पूर्व सरपंच भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें