फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सहायक की पत्नी की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महम(रोहतक)। महम-भराण रोड पर एक महिला ट्रैक्टर से गिरकर घायल हो गई थी। 10 दिन बाद इलाज के दौरान महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। महिला के पति, जो हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में बतौर सहायक है, ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में बतौर सहायक के पद पर तैनात विनोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 22 अप्रैल को उनकी पत्नी सीमा रानी (32) गांव भराण से महम जाने के लिए एक ट्रैक्टर में सवार हुई थी। आरोप है कि उनकी पत्नी ने चालक को ट्रैक्टर धीरे चलाने को कहा। मगर फिर भी चालक ने ट्रैक्टर की गति धीमी नहीं की। गंगा नगर तितरी के राजकीय प्राइमरी स्कूल के पास सीमा रानी नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया। 10 दिन चले इलाज के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें