फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: रोहतक से भिवानी व जींद पैसेंजर आगामी आदेशों तक रद्द, रोज हजारों लोग करते हैं सफर

Wed, 27 Dec 2023 12:40 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)

सार

दिल्ली, पानीपत, जींद व भिवानी जाने वाली गाड़ियों में रोज हजारों लोग सफर करते हैं। कोहरे के चलते यह दोनों ट्रेनें रद्द रहेगी। 
विज्ञापन
Train demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी आदेशों तक रोहतक से भिवानी व जींद पैसेंजर ट्रेन आगामी आदेशों तक रद्द कर दी गई है। कोहरा बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया है। रोजाना देरी से पहुंच रही गाड़ियों और रद्द रहने वाली गाड़ियों से दैनिक यात्री परेशान रहने लगे हैं। रोहतक से दिल्ली, पानीपत, जींद व भिवानी की तरफ चलने वाली गाड़ियों में रोजाना हजारों लोग सफर करते हैं। लेकिन अब यात्रियों को बसों का रूख करना पड़ेगा।

विज्ञापन


भिवानी की तरफ जाने वाली ट्रेन दोपहर में एक बजकर 30 मिनट पर रोहतक जंक्शन से चलती है। लेकिन कोहरे के चलते रद्द कर दिया गया है। वहीं जींद के लिए ट्रेन एक बजकर 46 मिनट पर दोपहर को चलती है। लेकिन वह भी पिछले दो दिन से रद्द होने के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

अन्य जिलों से आने वाले मरीजों व विद्यार्थियों को भी अब ट्रेन की वजह से बसों से ही अस्पताल व विश्वविद्यालयों समेत कॉलेजों में पहुंचना पड़ रहा है। अगर धुंध ज्यादा बढ़ने की संभावना रहती है तो अन्य ट्रेनों को भी रद्द किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें