डवेज बस अड्डे पर शुक्रवार को बैठक करते रोडवेज कर्मचारी। संवाद
रोहतक। विभिन्न मुद्दों को लेकर हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन डिपो कमेटी की बैठक शुक्रवार को नए बस स्टैंड पर हुई।
बैठक डिपो प्रधान नरेश सिवाच की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसका संचालन राज्य उपप्रधान एवं डिपो सचिव जयकुंवार दहिया ने किया। बैठक में महासचिव सुमेर सिवाच एवं राज्य कार्यालय सचिव सतबीर मुंढाल मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान तय हुआ कि की सभी कार्यकर्ताओं से सुझाव लेकर मांग पत्र को डिपो महाप्रबंधक को दिया जाएगा। बैठक में नरेश सिवाच, प्रदीप हुड्डा, सुमेर सिवाच, जयकुंवार दहिया, सतबीर मुंढाल, बलजीत सिंह, जयबीर फौजी, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
यह मांगें उठाएंगे :
कर्मचारियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ना हो, स्वच्छ पेयजल का प्रबंध हो।
कर्मशाला एवं बस अड्डे पर कीटनाशक दवाई का छिड़काव करवाया जाए।
यात्रियों के लिए स्थायी रैन बसेरा पक्की ईंट से बनवाया जाए।
सभी कर्मचारियों को एलटीसी का लाभ दिया जाए, कर्मचारियों को एसीपी का लाभ समय पर दिया जाए।
कर्मचारियों को रात्रि भत्ता एवं ओवर टाइम का भुगतान समय सीमा के अनुसार किया जाए।