फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ का धरना 10वें दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ व महाप्रबंधक के बीच विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। कर्मचारियों ने महाप्रबंधक के खिलाफ आरोप लगाया कि रोज नए-नए फरमान आ जाते हैं और बेवजह दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि साप्ताहिक छुट्टी के दिन धरने पर बैठे कर्मचारियों की छुट्टी तक रद्द कर दी जा रही हैं। जो कि संवैधानिक रूप से गलत है। रोहतक डिपो में जानबूझकर ऐसा माहौल बनाने की साजिश की जा रही है, ताकि सब दुखी हों और आपस में लड़ें। इस पर संगठन का कहना है कि कोई भी सुनवाई नहीं की जा रही है। सही ढंग से अपनी जिम्मेदारी निभाने की बजाय डिपो में विस्फोटक माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में अब कर्मचारी आंदोलन को और तेज करेंगे। धरने पर मुख्य रूप से राज्य महासचिव जगदीप लाठर, अजय दूहन, दर्शन जांगड़ा, संदीप सिंघवा, अशोक खर्क, सुनील अहलावत, कुलदीप सिवाच, ओमप्रकाश सांगवान, पूर्व कर्मचारी नेता कृष्ण सुहाग, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें