रोहतक। झज्जर रोड स्थित वैश्य महाविद्यालय में हरियाणा प्रांतीय जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मखनलाल जैन सिरसा ने की। इस मौके पर हरियाणा की 25 सभाओं के 60 कार्यकारी सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में वैश्य शिक्षा संस्थानों के अध्यक्ष नवीन जैन को हरियाणा प्रांतीय सभा की ओर से सम्मानित किया गया। महासचिव संजय जैन ने कहा कि आचार्य महाश्रमण ने 108 दिन का प्रवास हरियाणा में घोषित किया है। आचार्य महाश्रमण हरियाणा में एक वर्ष प्रवास करें हमें यह अर्ज करनी है, जिससे हरियाणा को धर्म का लाभ मिल सके। अध्यक्ष मखनलाल ने कहा कि राजस्थान लाडनूं में हरियाणा भवन का जीर्णोद्धार हो रहा है। सभा के अध्यक्ष सुशील जैन ने आए सभी पदाधिकारी व कार्यकारी सदस्यों का अंग वस्त्र व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मान किया व धन्यवाद भाषण दिया। इस अवसर पर हरियाणा प्रांतीय सभा के अध्यक्ष मखनलाल, महासचिव संजय जैन, कोषाध्यक्ष अमित सिंधी, सह सचिव अमित जैन, संगठन सचिव विजय बंसल, प्रमोद बरवाला, रोहतक सभा के कृष्णा जैन, दिनेश जैन, कैलाश जैन, शैलेश जैन, मदन मोहन जैन, नरेश जैन, निर्मल जैन, रूपेश जैन, संजय जैन, सौरभ जैन, राकेश जैन और अनेक सदस्य उपस्थित रहे।