सेक्टर 6 स्थित बाग के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते नवीन जयहिंद।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरियाणा के रोहतक में नवीन जयहिंद ने स्वाति मालीवाल को राज्यसभा सदस्य के लिए आप उम्मीद्वार बनने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने बतौर दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष बहुत अच्छा काम किया। साथ ही उनकी टीम ने भी बहुत मेहनत की। इसमें कोई शक नहीं कि वे ईमानदार हैं और इसके योग्य भी हैं।
जयहिंद ने कहा कि मार्च 2020 में पार्टी छोड़ दी थी और पत्नी से भी तलाक हो चुका है, इसलिए उनके साथ मेरा नाम न जोड़ें। जयहिंद ने साथ ही स्वाति से भी अपील की है कि वे अपने ट्विटर अकाउंट से जयहिंद हटा दें। कुछ लोगों को शंका हो रही है। उन्होंने कहा कि जयहिंद पर मेरा कोई पेटेंट भी नहीं है।
उन्होंने कहा कि अगर ऐसे पूर्व अध्यक्ष, पूर्व पति लिखेंगे तो 20 पूर्व लिखने पड़ेंगे। पूर्व छात्र नेता, पूर्व महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी छात्र नेता, पूर्व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय नेता, पूर्व अमरावती विश्वविद्यालय नेता, पूर्व खिलाड़ी, पूर्व अन्ना आंदोलन कोर कमेटी सदस्य सहित तमाम पूर्व लगाने होंगे।