फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सुरजेवाला पर मानहानि और आपराधिक केस करेगी जजपा, कानूनी प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष ने जताया एतराज

Mon, 14 Aug 2023 11:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

पत्रकारों से बातचीत में जजपा के कानूनी प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट बलवान सुहाग ने सुरजेवाला की टिप्पणी पर एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि गलत शब्द का प्रयोग कर सुरजेवाला ने ओछी मानसिकता दर्शाई है।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते जजपा कानून प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बलवान सुहाग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मतदाताओं के लिए गलत शब्द का प्रयोग कर सुरजेवाला ने ओछी मानसिकता दर्शाई है। जजपा सुरजेवाला के खिलाफ कानूनी कदम उठाएगी। पार्टी व व्यक्ति तौर पर सुरजेवाला के खिलाफ मानहानि और आपराधिक केस किया जाएगा। यही नहीं, हर जिले में ऐसे केस कराए जाएंगे।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें : Politics: BJP विधायक ने सुरजेवाला के बयान पर कहा- राम के वंशज ही भाजपा को वोट करते हैं


यह कहना है जजपा के कानूनी प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट बलवान सुहाग का। वह सोमवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रणदीप सुरजेवाला को बोलने से पहले सोचना चाहिए। मतदाताओं को राक्षस कहने वाले इस नेता को जनता वोट से जवाब देगी।
 

यह भी पढ़ें : 'राक्षस' पर सियासी घमासान: रणदीप सुरजेवाला बयान पर कायम, भाजपा का पलटवार, जजपा बोली- केस दर्ज करवाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले चुनावों में करारा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता भगवान का रूप होती है। जनता सुरजेवाला का विधानसभा व लोकसभा उपचुनाव में हैसियत दिखा चुकी है। बड़ी-बड़ी बातें करने वाला नेता अपनी सीट तक नहीं बचा पाया। उसे राज्यसभा सांसद तक राजस्थान ने बनाया है। कांग्रेस उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की लोकप्रियता से सुरजेवाला व कांग्रेस दोनों घबराए हुए हैं। उनकी बौखलाहट बयान में साफ नजर आ रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें