फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ऑल ओवर इंडिया के नॉकआउट मैच में हरियाणा तृतीय रहा

Wed, 03 Jul 2024 05:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
02सीटीके24...मध्य प्रदेश इंदौर में आयोजित 9वीं राष्ट्रीय स्तरीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में विजे
विज्ञापन
रोहतक। मिनी गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया ने नौंवी राष्ट्रीय स्तरीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता 30 जून से 2 जुलाई तक मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित हुई। हरियाणा मिनी गोल्फ एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप राठी ने बताया कि हरियाणा की टीम ने दमखम दिखाते हुए ऑल ओवर इंडिया के नॉकआउट में तीसरा स्थान प्राप्त कर हरियाणा का नाम रोशन किया। खिलाड़ी अमन, विनीत,आशी, यशिका ने कांस्य पदक जीता व प्रिंस, लक्ष्य ने डबल इवेंट में रजत पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में मिनी गोल्फ एसोसिएशन की टेक्निकल डायरेक्टर साक्षी तहलान व टीम की कोच ज्योति की देखरेख में हरियाणा की टीम ने हिस्सा लिया। 4 जुलाई को रोहतक पहुंचने पर टीम का जोरदार स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें