फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: डॉक्टर-डे को ब्लैक डे के रूप में मनाएंगे चिकित्सक, काले बैज लगाकर करेंगे काम

Mon, 01 Jul 2024 12:13 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

मांगे पूरी नहीं होने पर प्रदेशभर में चिकित्सक आज रोष व्यक्त करेंगे। एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. अनिल यादव ने ये जानकारी दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के बैनर तले प्रदेशभर के चिकित्सक सोमवार को डॉक्टर्स डे पर काले बैज लगाकर रोष व्यक्त करेंगे। चिकित्सक डॉक्टर्स डे को ब्लैक डे के रूप में मनाएंगे।

विज्ञापन


एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. अनिल यादव ने बताया कि चिकित्सक एसएमओ की सीधी भर्ती का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने पूरे सेवा अवधी में केवल करीब 5 प्रतिशत मेडिकल ऑफिसर ही प्रमोट हो पाते हैं। इसमें बचे ज्यादातर ऑफिसर बिना एसएमओ बने ही सेवानिवृत हो जाते हैं।

इसके अलावा 4, 9, 13 व 20 साल एसीपी दी जाए, अभी 5, 10 व 15 पर दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इसको लेकर एचसीएमएस एसोसिएशन की राज्य कोर समिति की एक बैठक रविवार को आयोजित की गई।
विज्ञापन


इसमें एचसीएमएस एसोसिएशन की लंबे समय से लंबित वास्तविक मांगों के प्रति सरकार के असंवेदनशील और संवेदनहीन रवैये के कारण सदस्यों में आक्रोश है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने छह महीने पहले आंदोलन टाल दिया था, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि छह महीने बाद भी सरकार के वादे के अनुसार किसी भी मुद्दे का समाधान नहीं किया गया है। इसके बाद यह निर्णय लिया गया कि डॉक्टर विरोध स्वरूप डॉक्टर्स डे को काले बैज लगाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें