फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हरियाणा दलित व पिछड़ा वर्ग कल्याण एसोसिएशन ने किया पौधरोपण

विज्ञापन
शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर पौधरोपण करते हरियणा दलित एंव पिछड़ा वर्ग कल्याण एसोसिएशन के सदस
विज्ञापन
रोहतक। शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर हरियाणा दलित व पिछड़ा वर्ग कल्याण एसोसिएशन ने पौधरोपण किया। यह नेहरू कॉलोनी स्थित भीमराव आंबेडकर भवन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अनिल मेहरा ने की। एसोसिएशन के सदस्यों ने हरियाणा में वीर उधम सिंह के नाम पर सरकार से विश्वविद्यालय बनाने की मांग की है, साथ ही कहा कि 26 दिसंबर को शहीद उधम सिंह के जन्मदिवस पर अवकाश घोषित किया जाए। यहां पर उपस्थित लोगों को पर्यावरण को स्वच्छ रखने की शपथ दिलवाई गई। इस मौके पर श्रीकृष्ण मुंडे, कुलदीप राठी, पवन सूतवाल, सुशील, सविता नंबरदार, अशोक कलसन, धर्मचंद, नीलम भुक्कल, राजबीर दहिया, मास्टर अनिल, आरती, महावीर, रणबीर सिंह, वजीर सिंह, अशोक, हरीश और वीरेंद्र मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें