रोहतक। वैश्य महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर में अंतिम दिन समापन समारोह के अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने अलग-अलग म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाकर स्वयंसेवकों का मनोरंजन किया और साथ ही एनएसएस के साथ देसी संस्कृति की महत्वता बताई।
इस अवसर पर एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. मुकेश शर्मा और डॉ. पिंकी यादव ने भी स्वयंसेवकों को समाज हित के लिए निस्वार्थ भाव से काम करने के लिए प्रेरित किया। अंत में कॉलेज प्राचार्य ने स्वयंसेवकों को सम्मानित किया। हर्षिता, कनिका व हनी को बेस्ट श्रम सेवक अवॉर्ड दिया गया। स्वयंसेवकों को भविष्य में इस तरीके के शिविरों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित भी किया। एनएसएस गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। अवसर पर कॉलेज के स्टाफ सदस्य डॉ. विकास चाहर, डॉ. रविकांत, डॉ. सुनयना और डॉ. विनीत बाला उपस्थित रहे।