फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ईद की दी मुबारकबाद, एक-दूसरे गले लगाकर प्रेम और भाईचारे का पढ़ाया पाठ

Thu, 11 Apr 2024 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
11सीटीके05... नूरानी म​स्जिद में ईद की नमाज पढ़ते मु​​स्लिम समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
किला रोड स्थित इमाम लाल मस्जिद में ईद की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर त्योहार की खुशियां साझा की। पर्व की मुबारकबाद देते हुए समाज को प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

वीरवार सुबह लाल मस्जिद, शीशे वाली मस्जिद व जींद रोड स्थित नूरानी मस्जिद में नमाज हुई। ईद पर समाज में लोग बड़ी संख्या में मस्जिद पहुंचे। आलम यह रहा कि बाजार में दूर तक सड़क पर बैठकर लोग नमाज पढ़ते नजर आए। भीड़ के चलते मौलाना ने अलग-अलग तीन बार नमाज कराई। मस्जिद के बाहर टोपियां खरीदने और पहले नमाज पढ़ने की होड़ लगी रही। बड़ों के साथ बच्चों में भी त्योहार की खुशी साफ झलकी। त्योहार पर लोगों ने नए कपड़े पहने और मिठाई खिलाकर ईद की खुशी जाहिर की। मौलाना मोहम्मद इलियास कासमी ने सबकों ईद की शुभकमनाएं दीं। खुशी के इस मौके पर सभी ने देश में अमन चैन की दुआ मांगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें