29सीटीके34..सरकुलर रोड पर स्थित रामलीला महोत्सव श्री हनुमान जी का झण्डारोहण किया गया। संवाद
रोहतक। श्रीराम लीला उत्सव कमेटी की ओर से रामलीला महोत्सव व दशहरा मेला आयोजित किया जाएगा। पुराो आईटीआई मैदान सरकुलर रोड पर दो अक्तूबर को शुरू होने वाली रामलीला की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में रविवार को हनुमानजी की ध्वजा फहराई गई। कार्यक्रम रामलीला उत्सव कमेटी के मुख्य संरक्षक राजेश जैन के निर्देशन में किया जा रहा है।
रविवार को महामंडलेश्वर कपिलपुरी महाराज, महामंडलेश्वर कर्णपुरी महाराज, कमेटी के प्रधान सुभाष तायल, राजीव जैन की अध्यक्षता में हनुमानजी की ध्वजा फहराई गई। हनुमान चालीसा का भी पाठ किया गया। इस मौके पर कमेटी पदाधिकारी, सदस्य एवं शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
बैंंगलुरू के फूलों से होगा बाबा का शृंगार
मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि कमेटी की ओर से 2 अक्तूबर को रात्रि आठ बजे से एक शाम संवारे के नाम का आयोजन किया जाएगा। भजन गायक अंजलि द्विवेदी (नाथ नगरी बरेली), चिराग जांगड़ा, गौतम सिंगला व शुभम जैन भजनों से बाबा का गुणगान करेंगे। बाबा का शृंगार बैंगलुरू से लाए गए रंगबिरंगे फूलों से किया जाएगा। महोत्सव में छप्पन भोग, पान का प्रसाद, फल फ्रूट और पंच मेवा का भोग बाबा को अर्पित किया जाएगा। कन्नौज से लाए गए इत्र की वर्षा श्याम भक्तों पर की जाएगी। इस मौके पर शंकर लाल मित्तल, जयभगवान ऐरन, रमेश रोहिल्ला, विपिन गोयल, गुलशन निझावन, वरुण सिंगल, मनोज जिंदल समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।