फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भाऊ गैंग को जिम संचालक करता था हथियार सप्लाई, कार से अमेरिकी कार्बाइन, रिवाॅल्वर और राइफल बरामद

Sat, 24 Feb 2024 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। विदेश में बैठकर गैंग चला रहे हिमांशु उर्फ भाऊ व साहिल रिटौली के इशारे पर जिम संचालक गैंग को हथियार सप्लाई करता था। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) सोनीपत ने रोहतक हिसार रोड पर दबिश देकर जिम के अंदर खड़ी कार की डिक्की से अमेरिकी कार्बाइन, स्पेनिश पिस्तौल व राइफल और 83 कारतूस बरामद किए। साथ ही आरोपी जिम संचालक सांघी गांव निवासी सुनील को गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसटीएफ सोनीपत के एसआई रामनिवास ने दी शिकायत में बताया कि पुलिस गोहाना के मातूराम हलवाई फायरिंग केस की जांच कर रही थी। जांच में सांघी, हाल में शास्त्री नगर रोहतक निवासी सुनील को पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके लिए नोटिस दिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पास दो लाइसेंसी हथियार हैं। उक्त लाइसेंस की आड़ में वह अवैध हथियार भी रखता है, जिनको गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ व साहिल रिटौली के कहने पर उनकी गैंग के सदस्यों को उपलब्ध करवाता है। हथियार हिसार रोड रोहतक स्थित जिम व कबड्डी अकादमी में खड़ी कार के अंदर रखे हैं। एसटीएम सोनीपत की टीम देर रात आरोपी को साथ लेकर रोहतक पहुंची और जिम में दबिश दी। जिम एवं कबड्डी अकादमी में किरायेदार हारुन निवासी सैनी कॉलोनी (कैथल) मिला। कार की तलाशी ली तो उसके अंदर से डिक्की में अमेरिकी कार्बाइन, स्पेन निर्मित रिवॉल्वर, एक राइफल और तीनों हथियारों के 83 कारतूस मिले। पूछताछ में आरोपी जिम संचालक ने बताया कि यह हथियार भाऊ गैंग का एक सदस्य देकर गया था, जिसका नाम व नहीं जानता।
बाक्स
कबूलपुर के दो युवक हुए थे एक दिन पहले गिरफ्तार
गोहाना के मातूराम हलवाई की दुकान के संचालक से दो करोड़ की रंगदारी मामले के मामले में एसटीएफ सोनीपत ने वीरवार को दूबलधन निवासी मोहित के साथ कबूलपुर गांव के युवक हरविंदर उर्फ हैप्पी व रमन को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में खुलासा हुआ था कि हैप्पी व रमन ने ही भाऊ गैंग के सदस्यों को हथियार व गाड़ी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें