29सीटीके24-एमडीयू में रंग व्यंजन कार्यक्रम का शुभारंभ करते कुलपति प्रो. राजबीर सिंह। स्रोत:एमड
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में शनिवार को फूड फेस्टिवल रंग व्यंजन का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने व्यंजन इवेंट का शुभारंभ किया। भारतीय पुनर्वास परिषद के अध्यक्ष डाॅ. शरणजीत कौर ने बतौर स्पेशल गेस्ट शिरकत की। रंग व्यंजन में प्रथम पुरस्कार जीवीएम गर्ल्स काॅलेज सोनीपत, दूसरा पुरस्कार कन्या महाविद्यालय खरखौदा व तीसरा पुरस्कार वैश्य आर्य शिक्षण महाविद्यालय बहादुरगढ़ ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार केएल मेहता गर्ल्स, काॅलेज, फरीदाबाद व एसआईएसटीई झज्जर ओडिशा फूड स्टाॅल को दिया गया। डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एएस मान, कुलसचिव डाॅ. कृष्ण कांत, प्रो. राजेश पूनिया समेत विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने रंग व्यंजन इवेंट में स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। पं भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विवि के कुलपति प्रो. एचके अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहे। निदेशक पीजीआईएमएस डाॅ. एसके सिंघल बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। रंग व्यंजन के संयोजक प्रो. आशीष दहिया ने रंग व्यंजन इवेंट के बारे में बताया। इस मौके पर डाॅ. आदित्य बतरा, डाॅ. सुमित सचदेवा, डाॅ. अर्जन नरूला व डाॅ. ताशी गुप्ता भी मौजूद रहीं।