05jjjrp09 साल्हावास। क्षेत्र के बिरोहड स्थित राजकीय महाविद्यालय में गुरु प्रसाद मदन की जयंती पर
साल्हावास। क्षेत्र के बिरोहड स्थित राजकीय महाविद्यालय के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग और यूथ रेडक्रॉस के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को समाज सुधारक और लेखक गुरु प्रसाद मदन के 82वें जन्मदिवस पर महाविद्यालय में त्रिवेणी का रोपण किया गया। कार्यक्रम प्रशासनिक अधिकारी डाॅ. अनीता रानी के निर्देशन में किया गया।
इस अवसर पर डाॅ. अनीता रानी, डाॅ. अमरदीप, प्रोफेसर पवन कुमार, मंजीत, दीपक ने बरगद, पीपल, और नीम की त्रिवेणी लगाई। डाॅ. अनीता रानी ने कहा कि गुरु प्रसाद मदन ने पूरा जीवन राष्ट्र निर्माण लगाया। निस्वार्थ समाजसेवा व सामाजिक सुधार के काम किए। कार्यक्रम के संयोजक और इतिहास विभाग प्रभारी डाॅ. अमरदीप ने कहा कि 1942 में अजुहा, उत्तर प्रदेश में जन्में गुरु प्रसाद मदन को बचपन से ही पिता और सामाजिक सुधारक महाशय भिखुलाल ने देशसेवा के लिए तैयार करना शुरू कर दिया था। स्नातक प्रथम श्रेणी से पास करने के पश्चात पिता महाशय भिखुलाल ने सरकारी नौकरी नहीं करने का प्रण लिया।