28गुरुद्वारा सोमा शाह में गुरु गोबिंद सिंह प्रकाश पर्व में शामिल संगत। स्रोत संगत
रोहतक। डीएलएफ कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा बाबा सोमा शाह में रविवार को गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। हेड ग्रंथी भाई गुरजीत सिंह ने बताया कि दूर-दूर से पहुंची संगत ने दरबार साहिब में माथा टेक कर अरदास की। रंग-बिरंगी लाइटों और विभिन्न प्रकार के फूलों से सजे दरबार हॉल में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रही। प्रातः काल श्री अखंड पाठ साहिब की संपूर्णता उपरांत हजूरी रागी बीबा मनजोत कौर ने शबद गाकर संगत को निहाल किया। बच्चों ने भी कीर्तन प्रस्तुत किया। श्रद्धालुओं के लिए गुरु का लंगर अटूट बरताया गया। इस दौरान सरदार चरण शाह सिंह, गुरमीत शाह सिंह, सरदार लाभ सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद