फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखमनी साहिब के लेखक थे गुरु अर्जन देव : संत सुखा शाह

Sat, 08 Jun 2024 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
08सीटीके40...जगदीश कॉलोनी स्थित टिकाना सत बाबा सावल शाह आश्रम में पाठ के दौरान मौजूद श्रद्धालु।
विज्ञापन
रोहतक। टिकाना सत बाबा सावल शाह आश्रम जगदीश कॉलोनी में संत सुखा शाह ने बताया कि पंचम पातशाह गुरु अर्जुन देव के शहीदी पर्व पर 18 दिन से लगातार सुखमनी साहिब का पाठ चल रहा है। 10 जून तक रोजाना पाठ होगा। शनिवार को महक बावा व बेबी आंटी ने शबद कीर्तन सुनाकर संगतों को निहाल किया। अरदास के बाद संगतों ने भंडारा छका। वहीं सुबह से ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई गई। इससे राहगीरों और संगतों को गर्मी से राहत मिली। संत सुखा शाह ने कहा कि गुरु अर्जन देव सुखमनी साहिब के लेखक थे। इस मौके पर सिमी, ममता, वीना, दर्शना देवी, सुनीता, सुमन, लक्ष्मी, अनिला, सरोज, शिखा, मंजू , अलका आनंद, कमलेश आदि सेवादार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें