रोहतक। हरियाणा सिंचाई विभाग अनुसचिवीय एसोसिएशन (एचआईएमएसए) की ओर शनिवार को चुनाव किया गया। इसमें गुलशन कुमार को अध्यक्ष मुकेश कुमार को महासचिव बनाया गया। यहां गुलशन कुमार ने कर्मचारियों को कहा कि वह संगठन की मजबूती, कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान, विभाग में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व को प्राथमिकता देते हुए एचआईएमएसए को नई दिशा देने का काम करेंगे। इसके कर्मचारियों उनका स्वागत कर बधाई दी। इस मौके राजपाल शर्मा अधीक्षक, अनिल महाजन अधीक्षक, सुनीता सिंह उप-अधीक्षक, कुलदीप कौशिक सहायक, कुलदीप ढांडा सहायक और पवन शर्मा सहायक आदि मौजूद रहे।