27 टीम के खिलाड़ियों के साथ संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना। स्रोत : कोच
रोहतक। जाट कॉलेज के मैदान में अभ्यास करने वाले हॉकी खिलाड़ियों ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित फ्लोरबॉल फेडरेशन कप में दूसरा स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जाट शिक्षण संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना ने शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि हाकी के लिए मखमली घास लगाकर मैदान तैयार हो रहा है। संवाद