फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पाक कला में निपुण बनाने के लिए मार्गदर्शन किया

Sat, 19 Oct 2024 08:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
19सीटीके03..एमडीयू में दीप प्रज्वलित करते ​शिक्षक। स्रोत:एमडीयू
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू (महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय) के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट (आईएचटीएम) में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय शेफ दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम एमडीयू के डेफेटेरिया में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में आईएचटीएम प्राध्यापक प्रो. संदीप मलिक ने अंतरराष्ट्रीय शेफ दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में शेफ अनुराग ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने होटल, आतिथ्य और पाक कला में निपुण और सफल होने के लिए व्यापार से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने सेवा क्षेत्र में सकारात्मक दृष्टिकोण की भूमिका पर जोर दिया। डॉ. गौरव त्यागी ने आभार जताया। इस दौरान आयोजित कार्यशाला में वियतनामी कॉफी और पास्ता बनाने का लाइव प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों को विशेषज्ञ शेफ के साथ जुड़ने और अंतरराष्ट्रीय पाक कला तकनीकों के बारे में जानने का अनूठा अवसर मिला। प्रो. आनंद के. सिंह ने वैश्विक आतिथ्य परिदृश्य में शेफ की उभरती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सभा को संबोधित किया। आईएचटीएम के निदेशक प्रो. आशीष दहिया ने पाक कला उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए संस्थान की प्रतिबद्धता और उद्योग जगत के साथ सहयोग के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यावहारिक शिक्षण अनुभव प्रदान करने पर इसके बढ़ते फोकस के बारे में बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें