फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जंतर मंतर पर जाने वाले जत्थों ने महम के ऐतिहासिक चौबीसी चबूतरे पर टेका मत्था

Sun, 28 May 2023 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
महिला महापंचायत में शामिल हाेने के लिए महम से रवाना होता जत्था। संवाद
विज्ञापन
महम।
विज्ञापन

दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर धरनारत महिला खिलाड़ियों के समर्थन में नए संसद भवन के सामने होने वाली महिला पंचायत में शामिल होने के लिए जत्थे में शामिल लोगों ने महम चौबीसी के ऐतिहासिक चबूतरे पर माथा टेका। जत्थे पैदल यात्रा व वाहनों में दिल्ली की ओर रवाना हुए।
जत्थों का चौबीसी सर्वखाप पंचायत ने स्वागत किया तथा हरी झंडी दिखाकर रवाना किए। एक जत्थे का नेतृत्व कर रही सोनिया दुहन ने कहा कि महिला पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए पैदल यात्रा का आयोजन किया गया है। 28 मई को नए संसद भवन के सामने महिला महापंचायत का आयोजन किया जाना है। जिसका नेतृत्व महिला ही करेंगी। उन्होंने कहा कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पूरे देश में आंदोलन चल रहा है। महम चौबीसी के चबूतरे से उठी हर आवाज से हमेशा न्याय मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधान मेहर सिंह नंबररदार, महासचिव मा. रामफल राठी, प्रवक्ता कृष्ण बडाली, तपा प्रधान महावीर सिंह, सह प्रवक्ता संदीप नहरा निंदाना,तपा प्रधान सरजू राठी, तपा प्रधान रामकिशन मलिक,तपा प्रधान हुकुम सिंह, तपा प्रधान बलजीत राठी, तपा प्रधान मुंढाल दयानंद, सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें