रोहतक। जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक शुक्रवार को सुबह 11 बजे स्थानीय जिला विकास भवन स्थित डीआरडीए सभागार में आयोजित की जाएगी। इसकी अध्यक्षता हरियाणा सरकार के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार करेंगे। बैठक के एजेंडे में 16 शिकायतें शामिल की गई है। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि विकास एवं पंचायत मंत्री बैठक के एजेंडे में शामिल शिकायतों की सुनवाई करेंगे। संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन शिकायतों के निपटारे के निर्देश दिए जाएंगे। संवाद