13 पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों को सम्मानित करते प्राचार्य डॉ. लो
रोहतक। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में आभार व्यक्त नोट की एक्टिविटी करवाई गई। मनोविज्ञान विभाग के काउंसिलिंग सेल ओर से आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। अपने अभिभावकों, शिक्षकों और दोस्तों के प्रति लिखकर अपना आभार व्यक्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. लोकेश बल्हारा ने कहा कि विद्यार्थियों को विभाग की प्रत्येक एक्टिविटी में हिस्सा लेना चाहिए। मौके पर डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. अनीता मालिक, डॉ. मीनाक्षी दलाल व डॉ. सुनील राठी आदि मौजूद रहे। संवाद