मोखरा में ग्रैपलिंग कुश्ती खेल प्रशिक्षण शिविर के दौरान उपस्थित खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : हाईवे पर नवाबगंज टोल पर लगा जाम।
कलानौर। ग्रैपलिंग एसोसिएशन रोहतक ने खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण सेमिनार का आयोजन किया। फौजी स्पोर्ट्स अकादमी में लगाए शिविर में हरियाणा ग्रैपलिंग एसोसिएशन से तकनीकी खेल विशेषज्ञ संजीव तोमर ने खिलाड़ियों को खेल कौशल और तकनीक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। इस मौके पर जितेंद्र पांचाल, अध्यक्ष राजपाल नांदल, सचिव रानी देवी चौहान, संयुक्त सचिव अमरपाल, संजय दांगी, सांपला ब्लॉक से डीपीई सिलक राम, कोच विशाल लौहlट, कुलदीप मेहरा, कृष्ण फौजी मोखरा, महेंद्र फौजी और रामरतन चौहान मौजूद रहे।