फोटो 92: परनाला में महर्षि वाल्मीकि भवन का उद्घाटन करते गांव के बुजुर्ग और साथ मौजूद प्रधान अशो
बहादुरगढ़। ग्राम पंचायत परनाला-हसनपुर की ओर से नवनिर्मित महर्षि वाल्मीकि भवन/चौपाल का उद्घाटन सरपंच एसोसिएशन के प्रधान अशोक राठी, फूल सिंह और ग्रामीणों ने रिबन काटकर किया। भवन को विधिवत रूप से वाल्मीकि समाज को समर्पित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए लंबे समय से भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। पंचायत की पहल से समाज के लोगों को कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर स्थान मिलेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे सामुदायिक भवन आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। ग्रामीणों ने भवन निर्माण के लिए ग्राम पंचायत का आभार जताया। इस अवसर पर जितेंद्र सरपंच, सुखबीर, जोगी, तेजपाल, कुलबीर, बिट्टू, जितेंद्र, योगेश, मंजीत, जय सिंह, सोनू चड्ढा, राजीव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।