संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जिला उपाध्यक्ष अड़ीचंद निम्बडिया ने सरकार से मांग की है कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के हजारों रिक्त पदों के बैकलॉग को जल्द से जल्द भरा जाए। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में शिक्षित युवा बेरोजगार घूम रहे हैं जबकि इन वर्गों के पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के बावजूद बजट 2026 में इन मुद्दों को लेकर कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया। कर्मचारियों की विभिन्न मांगें लंबित हैं और पुरानी पेंशन योजना भी लागू नहीं हो पाई है जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। निम्बडिया ने कहा कि जिन कर्मचारियों को 6000 से 20000 रुपये तक मानदेय मिल रहा है उनके लिए बढ़ती महंगाई में परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने सरकार से कम से कम 5000 रुपये मासिक की बढ़ोतरी करने की मांग की।