फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के रोजगार पर जवाब दे सरकार : ढांडा

विज्ञापन
22सीटीके18...आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा।
विज्ञापन
रोहतक। बीजेपी लोकसभा चुनावों की हार से डरी हुई है। मुख्यमंत्री नायब सैनी हवा-हवाई व झूठी घोषणाएं कर रहे हैं। युवाओं के रोजगार को लेकर बीजेपी कोई घोषणा नहीं करेगी। युवाओं के राेजगार पर सरकार जवाब दे। यह कहना है आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा का। वह शनिवार को मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार पिछले साढ़े नौ साल से गोहाना, हांसी, असंध, डबवाली और मानेसर को जिला बनाने की फाइल पर कुंडली मारकर बैठी रही। इतने साल से इस पर कोई काम नहीं किया। भाजपा की ऐसी मंशा ही नहीं थी। सीएम ने गोहाना को जिला बनाने की घोषणा को फिर नियमों की आड़ में टाल दिया है। उन्होंने कहा कि सीएम ने शनिवार को गोहाना में जाकर भी लटकाने वाली घोषणा की है। लोकसभा चुनावों में जिस तरह से बीजेपी उम्मीदवारों की हार हुई है, इससे बीजेपी डरी हुई है। वर्ष 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर बिना देरी के गोहाना, हांसी, डबवाली, असंध और मानेसर को जिला घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें