-फोटो 52 : कार्यक्रम में विजेता विद्यार्थी स्कूल स्टाफ के साथ।
बहादुरगढ़। शहर के रेलवे रोड पर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकंडरी स्कूल में कला उत्सव 2024-25 खंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हरियाणा शिक्षा विभाग हर वर्ष अपने क्षेत्र के प्रमुख लेखक, कवि, स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक आदि विषयों पर लघु नाटिका, स्टोरी टेलिंग, विजुअल आर्ट्स, संगीत गायन, संगीत इंस्ट्रूमेंटल का आयोजन करता है। इसी के तहत यह कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम में लघु नाटिका में राजकीय मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल बहादुरगढ़ प्रथम, राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल कानोंदा द्वितीय व राजकीय हाई स्कूल बालोर तृतीय रहा। समूह नृत्य में राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल सांखोल प्रथम, राजकीय हाई स्कूल बालोर द्वितीय और राजकीय मॉडल स्कूल बहादुरगढ़ तृतीय रहा। म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यायल माजरी प्रथम रहा।
म्यूजिक स्वर में राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहादुरगढ़ प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लुहारहेड़ी द्वितीय व कसार का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तृतीय रहा। लोक कहानी सुनाने में राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल सिद्धिपुर प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूना माजरा द्वितीय व राजकीय कन्या हाई स्कूल बराही तृतीय रहा। दृश्य कला में राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल सिद्दिपुर प्रथम, राजकीय हाई स्कूल बालोर द्वितीय व राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल आसौदा तृतीय रहा।
प्रतियोगिता की शुरुआत ब्लॉक रिसोर्स पर्सन बहादुरगढ़ शेर सिंह ने दीप प्रज्वलित करके की। निर्णायक मंडल में प्रदीप कुमार, राकेश वत्स, सुशीला कुमारी, हेमलता, रीना शर्मा, गिन्नी, रिंकी और मोनिका ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्कूल प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र सैनी ने विजेताओं को शुभकामनाएं दी। स्कूल के उप प्रधानाचार्य ऋषि सहरावत ने कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले मुख्य एबीआरसी नीलम, सविता, प्रिया, अर्चना की प्रशंसा की।