फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों के भविष्य का निर्माण करने में मील का पत्थर साबित होंगी सरकारी योजनाएं : फौगाट

विज्ञापन
15सीटीके29...बुनियाद व सुपर-100 योजना को लेकर जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों को सम्मानित करते एस
विज्ञापन
रोहतक। सरकारी योजनाएं गरीब विद्यार्थियों के भविष्य का निर्माण करने में मील का पत्थर साबित होंगी। जो विद्यार्थी नीट और जेईई मेंस में अध्ययन करने के इच्छुक होंगे ऐसे सभी विद्यार्थी मुफ्त में रहने की सुविधा पाएंगे। यह बात एसडीएम दलबीर फौगाट ने बुनियाद और सुपर 100 को लेकर आर्यन ग्लोबल स्कूल लाखन माजरा में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान कही। ।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुपर हंड्रेड के पहले चरण को पार करने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की तरफ से उन के मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से परिणाम बताया जाएगा। जो विद्यार्थी पास होंगे उन्हें दूसरे चरण के टेस्ट में भाग लेने के लिए कहा जाएगा। इस परीक्षा से पहले एक्सपर्ट के माध्यम से सभी बच्चों को कोचिंग भी दी जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी रितु पंघाल ने बताया कि लेवल वन परीक्षा 6 फरवरी को होगी। इसका परिणाम 15 मार्च तक निकाल दिया जाएगा तथा लेवल 2 की परीक्षा 9 अप्रैल को ली जाएगी इसका परिणाम 7 मई तक जारी कर दिया जाएगा। 15 मई को कक्षाएं शुरू हो जाएगी। इसके लिए चयनित विद्यार्थियों को सरकार की ओर से बनाए गए केंद्र में रहना होगा।
बाक्स
रहने, खाने और पढ़ाई का सारा खर्च वहन करेगा विभाग
विद्यार्थियों के रहने, खाने व पढ़ाई का सभी खर्च विभाग वहन करेगा। यह योजना आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए है जो विद्यार्थी नवमी व दसवीं कक्षा में ऑनलाइन निशुल्क शिक्षा विशेषज्ञों के माध्यम से प्राप्त करना चाहते हैं ऐसे सभी विद्यार्थी भी अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। सफल आयोजन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी स्कूल के संस्थापक व राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय लाखन माजरा के प्राचार्य जितेंद्र मलिक व समस्त स्टाफ की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें