फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दिन भर छाई रही बादलवाही, शाम को बदला मौसम

Sat, 30 Mar 2024 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-16
विज्ञापन


झज्जर। झज्जर में सुबह से दोपहर तक बादलवाही छाई रही। कभी तेज धूप तो कभी बादलवाही रही। वहीं शाम पांच बजे अचानक मौसम बदल गया और पूरा आसमान बादलों से ढक गया। उम्मीद थी कि बूंदाबांदी या बरसात होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मौसम बदलने के साथ हवाओं का दौर देर रात तक जारी रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि मार्च महीने में बार बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से इलाके में हवाओं की दिशा में भी लगातार बदलाव देखने को मिला। आने वाले दिनों में भी लगातार मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, क्योंकि एक के बाद एक तीन कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों को फसल भीगने की चिंता
बादली। शुक्रवार की शाम मौसम के बदले मिजाज ने जहां मौसम सुहावना बना दिया है, वहीं किसानों की चिंता बढ़ा दी। सुबह तेज धूप से दिन की शुरूआत हुई लेकिन शाम को अचानक छाए बादलों के बाद बारिश हो गई। ठंडी हवा चलने के कारण लोगों को गर्मी से निजात मिली और मौसम में ठंडक आई। बारिश को देखकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरे दिखाई दी। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल लगभग पकाई पर और अंतिम सिचांई कार्य भी पूरा हो चुका है। अगले सप्ताह कटाई कार्य शुरू होने की संभावना है लेकिन ऐसे में तेज बारिश या हवा चलती है तो नुकसान हो सकता है। फलहाल बारिश से नुकसान नहीं है लेकिन मौसम विभाग की ओर से जारी अनुमान के अनुसार बारिश हुई तो नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें