फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल्मीकि समाज की अनदेखी कर रही सरकार : विधायक जयवीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। खरखौदा विधायक जयवीर वाल्मीकि ने रविवार को जिला कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर वाल्मीकि समाज की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा सरकार में गरीब आदमी पिसता जा रहा है। गरीबी रेखा के 35 करोड़ लोगों की संख्या बढ़कर 80 करोड़ पहुंच गई है। वाल्मीकि समाज की लगातार अनदेखी की जा रही है। सफाई कर्मचारियों की भर्ती तक नहीं हो रही है। सरकारी विभागों में 15 हजार से अधिक पद रिक्त पड़े हैं। पिछले 10 साल से सरकार इन्हें नहीं भर रही है। वाल्मीकि समाज के उद्धार के लिए 10 मार्च को रोहतक लोकसभा क्षेत्र के वाल्मीकि सम्मेलन का निमंत्रण देते हुए खरखौदा विधायक ने कहा कि शिव धर्मशाला में यह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें सांसद दीपेंद्र हुड्डा मुख्य अतिथि होंगे। कहा कि वाल्मीकि समाज को बिसराया जा रहा है। इसे ऊपर उठाने की जरूरत है। इस ओर कांग्रेस सरकार ने कदम बढ़ाते हुए सफाई कर्मचारियों को नौकरी दी थी। वर्तमान में 70 हजार सफाई कर्मचारियों की जरूरत है, जबकि काम 30 हजार से पूरे हरियाणा में चलाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में भी कांग्रेस शासन में 11 हजार कर्मी भर्ती हुए थे। इसके बाद से कोई भर्ती नहीं हुई है। कौशल रोजगार के नाम से गरीब समाज के साथ अन्याय किया जा रहा है। इस मौके पर इसराना विधायक बलबीर वाल्मीकि, कलानौर विधायक शकुंतला खटक, रोहतक विधायक भारत भूषण बतरा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नियमानुसार वार्डबंदी नहीं हुई तो जाएंगे हाई कोर्ट
विधायक भारत भूषण बतरा ने कहा कि वार्डबंदी में कई कानूनी बिंदू हैं। यह दस साल के लिए हुई थी। इन्होंने पांच साल बाद ही वार्डबंदी फिर कर दी। इस पर मंगलवार तक आपत्ति और सुझाव मांगे गए हैं। नियमों के तहत वार्डबंदी नहीं की गई तो हाई कोर्ट में इसे चुनौती दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें