फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी वर्ग के जले पर नमक डालने का काम किया सरकार ने : जयकुंवार दहिया

विज्ञापन
24सीटीके36... सरकार की ओर से जारी बजट का विरोध करते रोडवेज यूनियन के कर्मचारी। स्रोत:रोडवेज
विज्ञापन
रोहतक। केंद्र सरकार की ओर से जारी बजट ने कर्मचारी वर्ग के जले पर नमक डालने का काम किया है। इसमें कर्मचारियों के हितों के लिए कुछ नहीं है। इससे साफ जाहिर होता है कि यह सरकार कर्मचारियों के हित में ही नहीं है। बुधवार को हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य उपप्रधान जयकुंवार दहिया ने जारी बयान में यह बात कही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सरकार ने जो बजट जनता हितैषी बताकर पेश किया है, इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। बजट को लेकर कर्मचारी वर्ग इंतजार कर रहा था।उन्होंने कहा कि कर्मचारी वर्ग को भी टैक्स में छूट दी जाने का प्रावधान होना चाहिए। पुरानी पेंशन, जो हरियाणा में 2006 से बंद कर दी गई, उसे पुरानी पेंशन स्कीम के तहत जारी किया जाना चाहिए। जब देश के तमाम राजनेता पेंशन का लाभ ले सकते हैं तो कर्मचारी क्यों नहीं। कर्मचारी संगठन लंबे समय से आठवां वेतन लागू करने की मांग कर रहे हैं, जो बिल्कुल जायज मांग हैं। चुनाव में कर्मचारी वर्ग वोट की चोट से अपनी ताकत दिखाने का काम करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें