16सीटीके03..महम में मिष्ठान प्रतिष्ठान से सैंपल लेने पहुंचे खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. योगेश क
रोहतक। त्योहारी सीजन पर एफडीए (खाद्य एवं औषध प्रशासन) सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में टीम ने महम में अभियान के तहत मिठाई की दुकान से खाद्य सामग्री के छह सैंपल लिए। यही नहीं दुकान पर मिली तीन किलो नारियल की बासी बर्फी को नष्ट करवा दिया। टीम ने प्रतिष्ठान में सफाई के साथ गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए।
बुधवार को खाद्य व आपूर्ति विभाग ने महम में जांच अभियान चलाया। यहां प्रतिष्ठानों से पनीर, खोवा, लड्डू, पतीसा, रसगुल्ला व नारियल बर्फी के सैंपल लिए। ये सैंपल लैब में जांच के लिए भेजे जाएंगे। वहां से रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। एफडीए के खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. योगेश कादयान ने कहा कि विभाग की ओर से समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। विभाग की पहली प्राथमिकता साफ-सफाई और गुणवत्ता है। इसी को लेकर आज औचक निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही प्रतिष्ठानों में एफएसएसएआई के तहत कराए गए पंजीकरण व लाइसेंस भी जांचे गए। रजिस्ट्रेशन न होने पर एक लाख तक जुर्माना लगाया जा सकता है। लाइसेंस न होने पर जुर्माना व सजा दोनों का ही प्रावधान है।
16सीटीके03..महम में मिष्ठान प्रतिष्ठान से सैंपल लेने पहुंचे खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. योगेश क