फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी आईटीआई किलोई विधानसभा में शिफ्ट करवा दी : ग्रोवर

विज्ञापन
10सीटीके29..पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर का स्वागत करते कार्यकर्ता। स्रोत:पार्टी
विज्ञापन
रोहतक। भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर का कहना है कि 10 साल पहले कांग्रेस की सरकार के दौरान मुख्यमंत्री भी रोहतक से और विधायक भी कांग्रेस के थे, लेकिन रोहतक विधानसभा की पूरी तरह अनदेखी की गई। कांग्रेस ने जो फ्लाईओवर बनाए, उनकी ड्राइंग ऐसी बनाई की काठमंडी, डबल फाटक, भिवानी रोड, हिसार रोड के बाजार पूरी तरह ठप हो चुके हैं। रोहतक विधानसभा में एकमात्र आईटीआई थी, जिसे किलोई विधानसभा के सेक्टर 5 में शिफ्ट कर दिया गया। ग्रोवर शनिवार को जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूरी पारदर्शी तरीके से काम कर रही है। राजनीतिक इतिहास है कि जिसकी सरकार केंद्र में होती है, हरियाणा में भी उसी की सरकार बनती है। प्रदेश की बेहतरी के लिए रोहतक के लोग भी इस बार कमल खिलाएंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष भ्रामक प्रचार कर रहा है। बारिश के दिनों में मटमेला पानी आ ही जाता है। इस मौके पर उनके साथ डॉक्टर मंगल सैन मंडल के अध्यक्ष अशोक सहगल,मंडल प्रभारी अजय निझावन,मंडल पालक अशोक चौधरी,मंडल महामंत्री अंकुर नागपाल, मनोज मक्कड़ ,राकेश कपूर,नरेंद्र कपूर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें