महम। निंदाना स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की खिड़की तोड़कर 20 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। आंगनबाड़ी वर्कर ओमपति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह मार्च की शाम वह केंद्र के कक्ष पर ताला लगाकर गई थी। अगले दिन सुबह आकर ताला खोलकर देखा तो खिड़की टूटी हुई मिली। सामान चेक किया तो सोलर की बैटरी आदि चोरी मिली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।