फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: यात्री के बैग से सोना व नगदी चोरी

Fri, 15 Nov 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर।
विज्ञापन

गोहाना से रेवाड़ी जा रहे एक व्यक्ति के बैग से किसी ने 7 तोले सोना व 40 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रेवाड़ी की सरस्वती विहार कालोनी निवासी कप्ता सिंह ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह 13 नवंबर को अपनी पत्नी पिंकी रानी व लड़के विहान सिंह के साथ गोहाना से रेवाड़ी के लिए चला था। उसने झज्जर से रेवाड़ी की प्राइवेट बस बदली थी। उसके पास एक बैग था। इसमें करीब 7 तोले सोना व 40 हजार रुपये नगदी थी। जब वह रेवाड़ी के धारुहेडा चुंगी पर उतरा तो उसे बैग की चैन के साथ छेड़खानी का आभास हुआ। उसने घर जाकर सामान चैक किया तो उसके बैग से करीब 7 तोला सोना व 40 हजार रुपये गायब थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें