फोटो 13गोवंश के लिए आयोजित सवामनी के दौरान मौजूद रोटरी क्लब के सदस्य।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। रोटेरियन रवि चौधरी व सुनीता चौधरी ने अपने विवाह की 25वीं वर्षगांठ पर रविवार को सवामनी लगाई। सवामनी मुहिम के प्रोजेक्ट इंचार्ज नवीन गुप्ता की देखरेख में सभी सदस्यों ने गोमाता को हरी सब्जियां खिलाकर सेवा में अपना सहयोग दिया। रोटेरियन रवि चौधरी ने कहा कि गोमाता की सेवा से बढ़कर कोई धर्म कार्य नहीं है। इस अवसर पर राजकुमार चौधरी, प्रवीण संघी, एडवोकेट राजकुमार यादव, नरेश गोगिया, हितेंद्र शर्मा, पवन गुप्ता, विजय जिंदल, रवि चौधरी, सत्यभामा मित्तल आदि मौजूद रहे। संवाद