रोहतक। ग्लोबल क्रिकेट अकादमी ने बाबरवाल क्रिकेट अकादमी एकादश को डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (डीएलएस) नियम के अनुसार 32 रन से हराया। मुकाबला हनुमंत क्रिकेट मैदान में खेला गया। शिवम को मैन ऑफ द मैच और बेस्ट गेंदबाज चुना गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बाबरवाल अकादमी की टीम 30.3 ओवर में 81 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। ग्लोबल अकादमी की ओर से शिवम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में दो मेडन और 18 रन देकर 5 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्लोबल अकादमी ने 5.3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 44 रन बना लिए, बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो पाया। डीएलएस (डकवर्थ-लुईस-स्टर्न) नियम के अनुसार ग्लोबल अकादमी को 5.3 ओवर में 12 रन बनाने थे, उन्होंने 32 रन से मैच जीत लिया। पारस सांगवान ने 28 रन बनाए।