हरियाणा के रोहतक शहर के सेक्टर एक की पुलिया पर खाकी वर्दी पहने युवक कृषि विभाग के कर्मचारी को झांसा देकर स्कूटी लेकर फरार हो गया। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में अमानत में खयानत का केस दर्ज किया गया है। प्रेम नगर स्थित जेल रोड निवासी साहिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कृषि विभाग में कार्यरत है।
तकनीकी मैनेजर के सहायक के तौर पर कार्यरत है। 14 सितंबर को अपनी बहन के घर दिल्ली के नजफगढ़ से आया था। दिल्ली बाईपास स्थित वीटा बूथ के पास एक खाकी वर्दी पहने युवक मिला। बोला उसे शीला बाईपास तक छोड़ दे।
उसने वर्दी होने के कारण लिफ्ट दे दी। जब वे सेक्टर एक की पुलिया पर पहुंचे तो वह उसे बहला-फुसलाकर स्कूटी लेकर चला गया। स्कूटी में ही उसका मोबाइल फोन था। आज तक वापस नहीं आया।