फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जीवन में सफल होने के लिए प्रेरक सूत्र बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान व हिंदू शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में संरक्षित शिक्षा भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक और पर्सनैलिटी केयर फाउंडेशन के संस्थापक राज आलमपुर द्वारा किशोरावस्था व मानसिक स्वास्थ्य पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। उन्होंने ने तनाव प्रबंधन और भावनात्मक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इसमें 200 से अधिक छात्र और 15 शिक्षक शामिल हुए।
विज्ञापन


उनके संवादात्मक दृष्टिकोण ने छात्रों और शिक्षकों को खुलकर बातचीत करने और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए व्यावहारिक साधन प्राप्त करने में मदद की। इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों में सकारात्मक असर पड़ेगा।
विद्यालय प्रधानाचार्य संजय सोनी ने बताया कि गीता यूनिवर्सिटी, पानीपत के सौजन्य से विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि किशोरावस्था में विद्यार्थियों के सामने आने वाली मुख्य समस्याओं तथा उनके समाधान के लिए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि इस अवस्था में विद्यार्थी की सोचने समझने की शक्ति बहुत तीव्र होती है। इस कारण उनमें बहुत से मानसिक एवं शारीरिक परिवर्तन दिखाई देते हैं। यदि इन्हें नियंत्रित न किया जाए तो विद्यार्थी में नकारात्मक सोच विकसित होने का खतरा बना रहता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नकारात्मक सोच से दूर रहने व जीवन में सफल होने के लिए प्रेरक सूत्र प्रदान किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक समिति के डाॅ. आदित्य बतरा प्रबंधक राम चरण सिंगला, कोषाध्यक्ष एसके गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य बीना कौशिक एवं डॉ. दिनेश मदान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें