रोहतक। मांडौठी में स्थित माता सावित्री बाई फुले पुस्तकालय में सावित्री बाई फुले का जन्मोत्सव मनाया गया। गांव में महिलाओं के उत्थान व महिला शिक्षा के लिए काम करने वाली लड़कियों और महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुस्तकालय की अध्यापिका मनीषा सिंगल ने माता सावित्री बाई फुले के जीवन और संघर्ष के बारे में बताया। मौके पर उर्मिला देवी, नवीन सहरावत, विकास सहरावत, रवि कुमार, कपिल, मोहित सिंगल व सरपंच प्रतिनिधि निलेश दलाल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो