एक घर में दुर्गा अष्टमी पर भोजन करती कंजक।
बहादुरगढ़। मंगलवार को दुर्गा अष्टमी पर महागौरी की पूजा हुई। देवी भक्तों ने कंजक (कन्याएं) पूजन किया और उनके चरण धोकर भोजन कराया तथा आशीर्वाद लिया। अष्टमी के दिन विभिन्न स्थानों पर भंडारे भी लगाए गए और भक्तों ने हलवा, चना, पूरी व सब्जी का प्रसाद बांटा। दुर्गा अष्टमी पर मंगलवार को सुबह से ही देवी भक्तों में कंजकों को पहले भोजन करवाने के लिए होड़ मची रही।