फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा व युवती लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। घर से पेपर देने गई एक किशोरी नहीं लौटी, जबकि मायके आई युवती भी बिना बताए चली गई। इस संबंध में आईएमटी व सदर थाने में केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक आईएमटी थाने के अंतर्गत एक गांव की महिला ने दी शिकायत में बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी 10वीं कक्षा में पढ़ती है। सोमवार को वह परीक्षा देने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। उसे रिश्तेदारियों से लेकर सहेलियों के पास तलाश किया, लेकिन कहीं सुराग नहीं लग रहा है। उसे शक है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी बेटी को छुपा कर रखा हुआ है। उधर, सदर थाने के अंतर्गत एक गांव की महिला ने शिकायत दी है कि उसकी बेटी शादी के बाद ससुराल से दो माह पहले मायके आई थी। 21 दिन पहले घर से बिना बताए चली गई। परिजन उसे तलाश करते रहे, लेकिन अब तक सुराग नहीं लग सका है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें